विश्वजीत राय/न्यूज अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर | मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को किसान इण्टर कालेज के प्रांगण में ग्रामीण महिलाओं के बीच शक्ति मिशन अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें अन्नपूर्णा गर्ग मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर , शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर , स्वालम्बन के लिये सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दिया ।
मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा गर्ग ने अपने सम्बोधन के दौरान कही कि आधी आबादी महिलाओं की है। इस दशा में महिलाएं लाचार , पिडित व शोषित रहे , तो कैसे देश का विकास हो सकता है। इसके लिये हमें जागरुक के साथ आत्म निर्भर होना पड़ेगा , महिलाओं के दुर्व्यवहार पर सम्मान व स्वाभिमान पर कभी आंच नही आने दे । उसका जोरदार प्रतिकार करें। आपके सम्मान के लिये पुलिस हमेशा तत्पर है। महिला थानाध्यक्ष राम अवध राम ने भी मिशन शक्ति के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के बिषय में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार पाण्डेय ने आगन्तुक अतिथियों सहित महिलाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस दौरान योगेन्द्र यादव, हरिन्द्र कुशवाहा,धन्नजय कुमार, सुनील कुमार पाण्डेय, भूपेंद्र पाण्डेय, संजय गौतम,ब्यास पटेल, चंद्रभूषण पाण्डेय,शतीष कुशवाहा, जितेन्द्र त्रिपाठी, निमेष मिश्र, ओमप्रकाश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…