News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवैध शराब के विरुद्ध दी गयी दविश, कई कुन्तल लहन हुआ नष्ट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 4, 2021  |  5:58 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध शराब के विरुद्ध दी गयी दविश, कई कुन्तल लहन हुआ नष्ट

कुशीनगर ।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण परिवहन के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल काफी संजीदा है। इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश कायम करने के साथ ही साथ अबैध कारोबार में लिप्त लोगो की लगतार जिला पुलिस कमर तोड़ रही है।
चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रबिवार को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अयोध्या प्रसाद सिंह,क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कुमार व जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में थाना कसया, क्यूआरटी व आबकारी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा भैसहा गण्डक नदी के किनारे अवैध शराब की रोकथाम हेतु दविश दी गयी जिसके क्रम में मौके पर लगभग 100 कुन्तल लहन नष्ट करते हुए, 100 ली0 कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण, पचास प्लास्टिक के बड़े ड्रम, कई छोटे ड्रम बरामद करते हुए शराब की लगभग पच्चीस भठ्ठियां नष्ट की गयी।
वही अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये, जिनके विरुध्द थाना स्थानीय पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

संबंधित खबरें
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking