News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आधी रात तेज आंधी में छत से गिरा व्यक्ति, हालत गंभीर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2022  |  7:49 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आधी रात तेज आंधी में छत से गिरा व्यक्ति, हालत गंभीर

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव में शनिवार की आधी रात को तेज आंधी के दौरान छत से नीचे आने के लिये उठे अधेड़ की गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गयी।कुछ देर कराहने के बाद अगल बगल के लोग जगे, जिसके बाद एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

गांव के श्यामबदन पाण्डेय लगभग 3 वर्षों से अपने घर रात को भोजन करके बगल के घर सतवंत तिवारी के यहां सोने के लिये चले जाते हैं। शनिवार को भी वह अपने घर भोजन करके उनके घर सोने चले गये। गर्मी के नाते छत पर ही काफ़ी दिनों से सो रहे थे। आधी रात को आंधी तेज हो गयी और बारिश की भी संभावना देखने के बाद वो सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरना चाहे लेकिन अचानक वो किसी और दिशा से नीचे गिर गये और जोर जोर से चिल्लाने लगे। अगल बगल के लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर आवाज की तरफ भागे, जहां श्यामबदन छत से गिरकर चिल्ला रहे थे। छत से गिरने की वजह से शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लग गयी थी।एम्बुलेंस से उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने के बजाय कसया स्थित के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking