News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:- कसया विकास खंड के प्रेमनगर प्रेमवलिया मार्ग में दीनापट्टी गांव के पास धसी सड़क सा मरम्मत कार्य हुआ पुन: शुरू , न्यूज अड्डा की खबर का असर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2021  |  3:55 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:- कसया विकास खंड के प्रेमनगर प्रेमवलिया मार्ग में दीनापट्टी गांव के पास धसी सड़क सा मरम्मत कार्य हुआ पुन: शुरू , न्यूज अड्डा की खबर का असर WhatsApp
Responsive image

सपहा (कुशीनगर):- कसया विकास खण्ड के प्रेमनगर प्रेमवलिया मार्ग में दीनापट्टी गांव के पास धसी सड़क का मरम्मत कार्य शनिवार को पुनः शुरू हो गया। आज इस समस्या की खबर प्रमुखता से लोकप्रिय वेबसाइट न्यूज अड्डा ने चलाया था। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण होने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। समस्या की जड़ में सड़क से सटे नहर की सफाई नही होना है।
प्रेमनगर से मैनपुर कोट होते हुए प्रेमवलिया के पास हाइवे को जोडने वाली सड़क दीनापट्टी गांव के पास रेनकट के कारण बार बार टूट कर धस जा रही है।जिससे आवागमन बंद हो जा रहा है। दो किमी दूर सपहा आने के लिए 5 किमी0 की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उक्त सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन है। इसके बावजूद पहले मर्तबा 20 दिन बाद मरम्मत हुआ लेकिन मरम्मत होने के दो दिन बाद ही शुक्रवार सुबह हुई बारिश में पुनः रेनकट के कारण पहली बार से ज्यादा सड़क धस गई। परेशान ग्रामीणों ने इसके विरोध में शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। शनिवार को कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता एबरार अहमद जेई अजय गौड़ के साथ पहुंचे। मौके पर ठीकेदार को तत्काल मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया। दोपहर ट्राली से राबिस और मिट्टी गिरना शुरू हो गया। अधिशासी अभियंता ने बताया सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। समस्या की वजह नहर का जाम होना है। सिंचाई विभाग को इससे अवगत करा दिया गया है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

न्यूज अड्डा की खबर का असर कुशीनगर: मरम्मत के चंद दिनों बाद धस गई सड़क ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

इंसेट:-
सड़क क्षतिग्रस्त होने की मुख्य वजह प्रेमपुर रजवाहा नहर में जमी सिल्ट की सफाई न होना है। नीगापट्टी गांव से आगे नहर की दस वर्षों से सफाई नहीं हुई है।सिंचाई विभाग इससे पहले तक की सफाई कराता है जबकि आगे अपने कार्यक्षेत्र में न होने के कारण छोड़ देता है। सिंचाई विभाग आगे की नहर को ग्रामसभा के क्षेत्र में बताता है। यह नहर पूरी तरह सिल्ट से पट गई है। बरसात के समय क्षेत्र के वर्षा का  पानी नहर होते हुए बाडी नदी में चला जाता था लेकिन सिल्ट से पटी होने एवं कुछ ग्रामीणों द्वारा आवागमन हेतु नहर को सकरा कर देने से बरसात के पानी का बहाव एक स्थान पर होने के कारण पिच सड़क बार बार टूट जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता के के गौड़ ने बताया कि जहां तक नहर की जिम्मेदारी हमारे विभाग की है वहां तक कोई दिक्कत नहीं है। सूचना मिलने पर मैं स्वयं मौके पर गया था। सिल्ट से पटी नहर की सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking