News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर का लाल, चीन सीमा पर हुआ शहीद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 7, 2020  |  7:56 PM

1,533 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर का लाल, चीन सीमा पर हुआ शहीद
  • कुशीनगर का लाल, चीन सीमा पर हुआ शहीद
    क्रासर-
  • गुरुवार को गांव पहुंचेगा शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर
  • ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुई मौत
    पडरौना कुशीनगर: फाजिलनगर क्षेत्र के गांव बदुराव निवासी सैनिक रामेश्वर गुप्ता की चीन सीमा पर तैनाती के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वजन सहित पूरे गांव में मातम छा गया। औपचारिकता पूरी होने के बाद शहीद सैनिक का पार्थिव शव गुरुवार को सेना के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से गांव पहुंचेगा। स्व. सिंहासन गुप्ता के तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र रामेश्वर गुप्ता थल सेना में सैनिक पद पर तैनात थे। वह वर्ष 1995 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चीन सीमा के सुकिया करौधी बाडर पर थी। मंगलवार की देर शाम सेना अधिकारी ने उनके बड़े पुत्र अजीत को फोन पर सूचित किया कि आपके पिता सैनिक रामेश्वर गुप्ता की हृदय गति रुकने से मौत गई है। यह सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। बाद में सूचित किया गया कि पीएम और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका शव गुरुवार को विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे पहुंचेगा। जहां से सड़क मार्ग से शव को गांव पहुचाया जायेगा। शहीद सैनिक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी अगले वर्ष अप्रैल माह में तय है। उसके बड़े पुत्र अजीत ने बताया कि पांच अक्टूबर को पिता जी ने फोन कर शादी के तैयारियों के बारे में बात किए और सारा प्रबंध कर लेने को कहा। शहीद की पत्नी मीना, बच्चों व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद के घर सांत्वना एवं श्रधांजलि देने वालों का तांता लगा है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking