News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बहुत हैं जरूरी: डा. प्रियंका सिंह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 12, 2021  |  5:34 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बहुत हैं जरूरी: डा. प्रियंका सिंह

कुशीनगर। कोरोना की दूसरी लहर पहली से ज्यादा खतरनाक है। जिसके कारण लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हजारों लोग जान गवां रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद का ख्याल रखकर इस खतरनाक बीमारी से खुद को बचा सके। कोरोना से बचाव के लिए आपकी इम्यूनिटी काफी मजबूत होनी चाहिए। जिससे कि कोई भी संक्रामक बीमारी आपको अपना शिकार न बना सके।
आर्युवेद चिकित्सक डा. प्रियंका सिंह ने कोरोना से बचाव के लिए कुछ टिप्स दिए है। जिन्हें अपनाकर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही खांसी, गले में दर्द के साथ अन्य कोरोना के लक्षणों से निजात पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिन में कई बार गर्म पानी पिएं। इसके अलावा गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर दिन में 1 या 2 बार गरारा करें। खुद को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में हल्दी, जीरा, सूखी अदरक, लहसुन के अलावा आंवला को शामिल करे। इसके साथ-साथ घर पर बने खाने का ही सेवन करे। रोजाना 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करें। इसके अलावा सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर जरूर पिए। रोजाना कम से कम 30 मिनट योग और प्राणायाम जरूर करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे। खुद को हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए गुडूची घनवटी 500 मिलीग्राम और अश्वगंधा गोली 500 मिलीग्राम दिन में 2 बार खाने के बाद गुनगुने पानी से लें। दिन में कम से कम दो बार हर्बल टी पिएं। काढ़ा बनाने के लिए 150 एमएल पानी में तुलसी, दालचीनी, सूखी अदरक, काली मिर्च डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे पिएं। स्वाद के लिए गुड़ या फिर शहद का इस्तेमाल करें। दिन में 1 बार ऑयल पुलिंग जरूर करें। इसके लिए एक चम्मच नारियल या तिल का तेल मुंह में डालकर 2-3 मिनट मुंह के चारों ओऱ घुमाएं और फिर थूक दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसके अलावा नाक में तिल, सरसों का तेल जरूर डालें। कफ से राहत पाने के लिए भाप लें। इसके लिए सादे पानी में पुदीना की पत्तियां, अजवाइन या फिर कपूर डालकर भाप लें। इस बात का ध्यान रखें कि भाप के लिए ज्यादा गर्म पानी न हो। अगर आपको अधिक खांसी या फिर गले में दर्द की समस्या है तो लौंग या मुलैठी के पाउडर में शहद या चीनी डालकर खा लें। दिन में 2 बार इसका सेवन जरूर करें। साथ ही मास्क का इस्तेमाल करे और कोरोना गाइडलाइंस का जरूर पालन करे।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking