News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोविड प्रभावित बच्चो की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु,जिले स्तरीय टास्क फोर्स तथा वर्चुअल स्पोर्ट ग्रुप की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 15, 2021  |  9:55 PM

785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड प्रभावित बच्चो की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु,जिले स्तरीय टास्क फोर्स तथा वर्चुअल स्पोर्ट ग्रुप की बैठक सम्पन्न WhatsApp

कुशीनगर। कोविड प्रभावित बच्चों की सुरक्षा व सरंक्षण हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स तथा कोविड वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में सम्पन्न हुई।
कोविड के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा देखभाल को कोई नहीं है उसके संबंध में सूचना एकत्र की गई ऐसे 12 बच्चे प्रकाश में आये हैं। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ऐसे बच्चों की काउंसलिंग, खाने पीने की व्यवस्था, शेल्टर का प्रबंध किया जाना चाहिए। इस संदर्भ में एन०जी०ओ० या ग्राम प्रधान से भी सहायता ली जा सकती है। जिलाधिकारी महोदय ने कहा बच्चों को तीनों समय खाना मिलना चाहिए , उन्हें सुरक्षित रखने के उपाय होने चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों की मॉनिटरिंग होती रहनी चाहिए। मोनिटरिंग संबंधित थाने द्वारा किया जाए एवं मोनिटरिंग के लिए जाने वाले पुलिसकर्मी सादे ड्रेस में जाएं तथा उसमें एक महिला आरक्षी आवश्यक रूप से हो।
इस बैठक में जिलाधिकारी श्री एस० राजलिंगम के साथ साथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती दीपाली सिन्हा, जिला प्रोग्राम अधिकारी एस० के० सिंह व क्षेत्राधिकारी मौजूद थे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking