News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गायब बालक की शव पोखरे में मिली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 11, 2021  |  8:32 AM

862 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गायब बालक की शव पोखरे में मिली

पिपरा बाजार/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के रोवारी गांव के पुरवा दमोदरी में एक बच्‍चा मंगलवार की शाम गायब हो गया था। परिजन बालक की खोजबीन करने में जुटे रहे, लेकिन देर रात उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह गायब बालक की लाश गांव स्थित पोखरे में मिली।
जानकारी होने पर जुटे लोगों ने लाश को बाहर निकाला। इस घटना के बाद मृतक बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोवारी के पुरवा दमोदरी निवासी अजय राय का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गायब हो गया। देर शाम जब आदित्य अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित होकर उसकी खोजबीन में जुट गए। रात भर ढूंढने के बाद भी बालक का कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह कुछ लोग पोखरे की तरफ गए थे, जहां पोखरे में बालक की लाश उतराती दिखी।
यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो और भी लोग मौके पर पहुंच गए। गायब बालक आदित्य के रूप में लाश की पहचान कर ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों के अनुसार आदित्य सिंगहा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार को छुट्टी होने के बाद वह विद्यालय के वाहन से घर आया। भोजन करने के बाद वह खेलने चला गया।
शाम 6 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इकलौते पुत्र की मौत से मां आशा का रो-रोकर बुरा हाल था।
आदित्य के पिता अजय राय बिहार प्रांत में रहकर किसी कंपनी में काम करते हैं। जानकारी होने पर वह भी घर के लिए रवाना हो गए हैं।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking