Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को दी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 31, 2020, 8:36 PM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर | जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने समस्त जनपदवासियों को नूतन वर्ष की बधाई व शुभकामनाऐं दी है। उन्होने अपने बधाई संदेश में कहा है कि आने वाला साल 2021 जनपद के सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि व खुशियाॅ लेकर आए। अपने शुभकामना संदेश में उन्होने जनपदवासियों को सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा भी दी है। उन्होने कहा कि हम सभी अपने प्रयासोें से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं जिससे न सिर्फ हमारा जनपद बल्कि देश भी निश्चित रूप से तरक्की करेगा। उन्होने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हम सभी मिलजुलकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद को विकास की दिशा में अग्रणी बना सके। उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि नववर्ष में निष्ठा एवं इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडने का प्रयास करें।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi