News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नोडल अधिकारी के साथ जिलाधिकारी ने किया एमसीएच विंग अस्पताल का निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 18, 2021  |  10:53 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नोडल अधिकारी के साथ जिलाधिकारी ने किया एमसीएच विंग अस्पताल का निरीक्षण WhatsApp
  • जनपद में आये नोडल अधिकारी के साथ जिलाधिकारी ने किया एमसीएच विंग अस्पताल का निरीक्षण
  • निरीक्षण दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नोडल अधिकारी ने सन्तोष व्यक्त करते हुए जाहिर की प्रसन्नता

कुशीनगर | जनपद कुशीनगर के नोडल अधिकारी पनधारी यादव एवं जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा L2 कोविड अस्पताल एम0सी0एच0विंग का आज सुबह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कोविड अस्पताल के कन्ट्रोल रूम में नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कोविड प्रभारी तथा जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आदि से काफी गहन परिचर्चा की। उन्होने कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर सन्तोष व्यक्त किया एवं इस सन्दर्भ में किए गए कुछ अनूठे प्रयास पर भी प्रसन्नता जाहिर की। जिलाधिकारी महोदय ने नोडल महोदय को जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सीजन प्रबंधन के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, प्रवेश द्वार पर डिस्पले की व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को बेड की उपलब्धता की जानकारी हो सके। पेशेन्ट ब्रीफिंग के लिए भी व्यक्ति नियुक्त किए गए है। इस क्रम में नोडल महोदय, ने कोविड की रिकवरी रेट के बारे में भी पूछा तथा ब्लैक फंगस के बारे में भी सी0एम0ओ0 से जानकरी ली एवं उसके उपचार के बारे में पूछा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा एवं कोविड प्रभारी /उप जिलाधिकारी खडडा अरविंद कुमार आदि मौजूद रहें।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking