कसया/कुशीनगर | कसया तहसील क्षेत्र के जौरा बाजार चौराहे पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले पत्रकारों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का मुद्दा गरमाया रहा। बैठक में संगठन विस्तार सहित पत्रकारों की समस्याओं व प्रसाशनिक व्यवस्थाओं को लेकर गम्भीर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पत्रकार व सामाजिक चिंतक बृज बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के साथ आये दिन घटनाएं घट रही है जो गम्भीर चिंता का विषय है। वही पत्रकारों को फर्जी मुकदमों में फसाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जिससे उनके कार्यो में तो बाधा उतपन्न हो ही रहा है, साथ ही साथ उनका सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन किया जा रहा है। ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। बैठक की अध्यक्षता विजय राव व संचालन असफाक अंसारी ने किया। बैठक के ही दौरान संगठन के विस्तार को लेकर देवरिया जनपद के कई पत्रकारों से ऑनलाइन विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पत्रकार सुधाकर उपाध्याय, विवेकानन्द सिह, अजय सिंह सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…