News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : पुलिस अभिरक्षा से फरार पशु तस्कर के मामले में एसपी ने किया बड़ी कार्यवाई,आप जानिये हुआ क्या??

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 11, 2022  |  7:46 AM

2,090 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस अभिरक्षा से फरार पशु तस्कर के मामले में एसपी ने किया बड़ी कार्यवाई,आप जानिये हुआ क्या??
  • लापरवाही में दरोगा व तीन सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • SP ने दरोगा सहित तीन सिपाहियों को किया सस्पेंड

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान क्षेत्र के चैनपुर पट्टी में मुठभेड़ में दबोचा गया पशु तस्कर शनिवार को देर शाम जिला अस्पताल से फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया। रविवार देर शाम पुलिस ने उसे फिर दबोच तो लिया लेकिन लापरवाही बरतने पर एक दरोगा और तीन सिपाहियों पर मुकदजा करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। तरयासुजान, पटहेरवा पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने शनिवार की सुबह मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। इनकी पहचान इनामुल निवासी कनक पिपरा थाना पटहेरवा तथा इसी गांव के सलीम साह के रूप में हुई थी। घायल पशु तस्करों और एसआई आशीष सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ही देर शाम इनामुल पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया।
इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। रविवार देर शाम पुलिस ने उसे उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर तरयासुजान में तैनात दरोगा गनेश प्रजापति, सिपाही धर्मचंद राम, अमरनाथ एवं राकेश कुमार के खिलाफ पडरौना कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। तस्कर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया, मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह शनिवार की देर शाम को फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। देर शाम उसे बिहार बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दरोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking