News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई गयी 38वीं पुण्यतिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2022  |  5:06 PM

369 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई गयी 38वीं पुण्यतिथि

कसया/कुशीनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लोकदल के संस्थापक व किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की 38  वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और उनके बताए मार्ग पर चलकर नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

कसया नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर रालोद पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रालोद पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा का खात्मा, चकबंदी कानून, मंडी समितियोंकी स्थापना किसानों के हित मे किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को आगे आकर पहल करनी होगी। सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि

किसानों, मजदूरों के सही मायने में पूर्व पीएम चौधरी साहब हमदर्द थे।  सागर मौर्य ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना और सामाजिक न्याय की स्थापना करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन करते हुए जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने उन्हें आजाद भारत का निर्माता बताया। इस दौरान इसहाक, अम्बा दुबे, प्रभाकर राव, महमूद, जितेंद्र शर्मा, घोष पाण्डेय, भगवान दयाल विश्वकर्मा, ब्रह्माशंकर कुशवाहा, आनंद कुमार, ओमप्रकाश, राधा यादव, अनसुइया सिंह, अहमद अंसारी आदि  पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking