News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मुख्यमंत्री ने किया समीक्षा बैठक और परस्थितियों का लिया जायजा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 10, 2021  |  8:44 PM

860 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री ने किया समीक्षा बैठक और परस्थितियों का लिया जायजा
  • अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर | कोविड-19 प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह बैठक गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के जनपदों के सभी उच्चाधिकारीयों को निर्देशित था।
जनपद कुशीनगर की ओर से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण एन० आई० सी० के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में उपस्थित थे।
उक्त बैठक में गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव की दिशा में शासन के निर्देशों के अनुक्रम में किये गए कार्यो का प्रेजेंटेशन दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने सभी जनपदों से कोविड कार्य के संदर्भ में रिपोर्ट लिया। इस क्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर एस० राजलिंगम से भी जायजा लिया गया। उनसे जनपद में कोविड की वर्तमान पॉजिटिविटी दर, निगरानी समितियों की संख्या, आर० आर० टीम की संख्या, होम आइसोलेशन मरीजो की संख्या, आई० सी० सी०सी० की स्थिति, एम्बुलेंस इत्यादि के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा जानकारी ली गयी।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उच्चाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेडिकल किट का वितरण निगरानी समितियों के माध्यम से हो, कोविड संदिग्ध मरीजो को भी मेडिकल किट की उपलब्धता हो, आर० आर० टी० की संख्या बढ़ाई जाए व उन्हें वाहन उपलब्ध कराएं, एम्बुलेंस के रिस्पांस टाइम को कम करें, कार्यों का विकेंद्रीकरण किया जाए, होम आइसोलेशन में शत प्रतिशत मेडिकल किट उपलब्ध कराया जाए, जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक रोज आई० सी०सी० सी० में बैठक करे, टेस्ट की संख्या दुगुनी करे, शासन के प्रोटोकाल का सब के द्वारा पालन सुनिश्चित हो, कोरोना की तीसरी लहर की चुनौती का सामना करने के लिए अभी से ही प्रयास होना चाहिए, स्वच्छता/ सेनेटायजेसन/ फॉगिंग के लिए नोडल अधिकारी नामित करे, अन्तयेष्टि स्थल पर मृतक की परंपरा के अनुसार दाह संस्कार हो, कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था, निजी अस्पतालों की मनमानी पर कार्यवाही हो, कोविड मृत्यु की समीक्षा हो आदि।
मुख्यमंत्री ने सभी उच्चाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की बजाय दुसरों के ऊपर जिम्मेदारी डालने की आदत से परहेज करें। केवल औपचारिकता पूरा करने का कार्य बंद होना चाहिए। सरकार हर प्रकार के संसाधन उपलब्ध करवा रही है। जितनी जल्दी ऐवं तेज़ी से कार्य को अंजाम देंगे उतनी ही जल्दी कोविड नियंत्रण किया जा सकेगा।

आज की हॉट खबर- इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस
यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस

लखनऊ (न्यूज़ अड्डा): उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जून 2026 से उपभोक्ताओं…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking