News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में जलस्रोतों की हो रही निगरानी, विधायक ने लिया जायजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2021  |  7:12 PM

719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में जलस्रोतों की हो रही निगरानी, विधायक ने लिया जायजा

पिपरा बाजार/कुशीनगर। जिला अधिकारी कुशीनगर एस राजलिगम के निर्देश पर नारायणी समेत अन्य जलस्त्रोतों में शवों को बहाने से रोकने के लिए 26 वीं वाहिनी पीएसी के जवान निगरानी कर रहे हैं। सुबह बोट से पीएसी के जवानों ने विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के साथ नदी का जायजा लिया।भैंसहा घाट पर अंतिम संस्कार करने आए लोगों को शव का जलप्रवाह न करने की नसीहत दी।
प्रदेश की कई नदियों में शव बहाए जाने की सूचना के बाद डीएम ने कुशीनगर जिले के जलस्त्रोतों की निगरानी का निर्देश दिया है।उसी क्रम में खड्डा थाने के भैंसहा घाट पर शनिवार से पीएसी के कुछ जवानों की तैनाती की गई है।रविवार को पीएसी के जवान तटवर्ती स्थलों का निरीक्षण करने के बाद जूनियर हाईस्कूल परिसर में बनाए गए कैंप में लौट आए थे। सोमवार को सुबह बोट से भैंसहा घाट के आस-पास नदी क्षेत्र का जायजा लिया। पीएसी के सूबेदार राजेश पांडेय ने बताया कि तटवर्ती व नदी परिक्षेत्र का निरीक्षण किया गया, कोई शव दिखाई नहीं दिया।नदी की तरफ आने वाली गाड़ियों व लोगों पर नजर रखी जा रही है। अंतिम संस्कार करने वालों से शव को पूर्ण रूप से जलाकर ही घर लौटने की अपील की जा रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking