News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का हुआ आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 28, 2021  |  5:10 PM

1,218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • रिक्रूट आरक्षियों को   पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्तव्य पालन व देश सेवा की दिलाई गई शपथ
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को प्रशस्ति पत्र,मेडल देकर किया गया सम्मानित

कुशीनगर । रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे  रिक्रूट आरक्षियों के शुक्रवार को दीक्षांत परेड के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में  दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन  हुआ ।  जिसका मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक  सचिन्द्र पटेल  द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को  ईमानदारी , कर्तव्यनिष्ठा व निष्पक्षता की शपथ दिलाई गयी ।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  अयोध्या प्रसाद सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी ,प्रतिसार निरीक्षक आरटीसी प्रभारी,पीआरओ, जनपद कुशीनगर के समस्त थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

 

पिछले वर्ष नवम्बर माह के तीन तारीख  से पुलिस लाइन कुशीनगर  में उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों से आये 165 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ । जिसमे अन्त: व बाह्य विषयों का नियमित प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण को दो भागों में आंतरिक विषय व वाह्य विषयों में बांटा गया, आतंरिक विषय मे आईपीसी, सीआरपीसी, विविध अधिनियम, मानव अधिकार आदि प्रमुख विषयों की तथा वाह्य विषय में  शस्त्र /फुटड्रिल(परेड) का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे शस्त्रों के इस्तेमाल व उनके रखरखाव की विस्तृत जानकारी के अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण(बलवा ड्रिल),पीटी आदि की बृहद स्तर पर ट्रेनिंग दी गयी छः माह के नियमित प्रशिक्षण के उपरान्त सभी रिक्रूट आरक्षी पास हुए ।इस दौरान कुल सात टोलिया थी, जिनमें से टोली नं0-एक के कमाण्डर बाल गोविन्द, टोली नं0-दो के कमाण्डर प्रशान्त सिंह , टोली नं0-तीन के कमाण्डर बलराम यादव, टोली नं0-चार के कमाण्डर अनुप सिंह, टोली नं0-पाँच के कमाण्डर प्रवेन्द्र सिंह ,टोली नं0-छः के कमाण्डर गौरव यादव ,टोली नं0-सात के कमाण्डर राघवेन्द्र कुमार  रहे तथा प्रथम परेड कमाण्डर किशन सिंह ,द्वितीय अभिषेक यादव व तृतीय नन्द किशोर सिंह रहे।  रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाने के पश्चात  मुख्य अतिथि  पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल  द्वारा भिन्न्-भिन्न क्षेणी में प्रथम आये रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार वितरित किया गया जिसका विवरण निम्नवत है- रिक्रूट आरक्षी आनन्द कुमार यादव -सर्वांग सवोत्तम, अमित यादव- पदाति प्रशिक्षण,शस्त्र प्रशिक्षण, जंगल प्रशिक्षण , फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिस, प्रवेन्द्र सिंह-शारीरिक प्रशिक्षण,अनआर्म्ड काम्बैट, योगासन,  संजय कुमार – प्रधानाचार्य का मूल्यांकन, श्रीकृष्ण पाण्डेय- प्रथन प्रश्न पत्र ( पुलिस का इतिहास , पुलिस का संगठन), अनूप कुमार – द्वितीय प्रश्न पत्र ( पुलिस विज्ञान प्रथम), अनुराग यादव- तृतीय प्रश्न पत्र (पुलिस विज्ञान द्वितीय), अखिलेश कुशवाहा- चतुर्थ प्रश्न पत्र (भारतीय संविधान मानवाधिकार तथा बाल संरक्षण एवं लैगिक संवेदनशीलता ) , रजनीश पाल – पंचम प्रश्न पत्र (अपराध विधि), रविन्द्र कुमार मौर्य- षष्टम प्रश्न पत्र (विविध अधिनियम ), दीपक यादव-सप्तम प्रश्न पत्र (कम्प्यूटर एवं साइबर क्राइम), सतेन्द्र कुमार यादव- अष्टम प्रश्न पत्र (विधि विज्ञान)।इसके अतिरिक्त समस्त आन्तरिक शिक्षकों, समस्त आईटीआई,समस्त पीटीआई सुबेदार व प्रतिसार निरिक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक , पुलिस अधीक्षक  ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये, जिसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा  मुख्य अतिथि   पुलिस अधीक्षक को  भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम का संचालन मुजिबुल्लाह राही  द्वारा किया गया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking