News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वर्षावास में ठहरे थाई भिक्षुओं ने की मुख्य मंदिर परिसर की सफाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2022  |  9:05 AM

407 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वर्षावास में ठहरे थाई भिक्षुओं ने की मुख्य मंदिर परिसर की सफाई

कसया/कुशीनगर । वर्षावास में ठहरे थाई भिक्षुओं ने बुद्ध के महापरिनिर्वाण परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए हाथों में झाड़ू लेकर साफ – सफाई की और घास, पात को अन्यत्र निष्पादित किया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

शुक्रवार को रॉयल थाई मोनेस्ट्री के मुख्य भन्ते भिक्षु सों क्रांन के नेतृत्व में तीन मास के वर्षावास पर ठहरे भिक्षुओं ने कोविड नियम का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाया और महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर क्षेत्र की सफाई की। मुख्य भन्ते भिक्षु सों क्रांन ने बताया कि वैश्विक महामारी के चलते काफी दिक्कतें बढ़ गयी थीं लेकिन अब कोरोना की त्रासदी का भय दूर हो गया है और शांति, अहिंसा व करुणा के सागर भगवान बुद्ध का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु अब आने लगे हैं। बहुत सी बंदिशें हट गयी हैं और एहितयात बरता जा रहा है। स्वच्छ पर्यावरण व सुंदर परिवेश के लिए स्वच्छ वातावरण का निर्माण हम सब मिलजुल कर करें। इसी निमित आज भगवान के महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर की सफाई की गयी।

इस दौरान इस दौरान डा0 किती फान, पी नरोंग, मिस नोम, पी दम, भन्ते अचान, पी रंग सी, इदम, अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा, विवेक गोंड़, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking