News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर राज्यस्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार को मांगे आवेदन!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 27, 2021  |  9:45 PM

1,034 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर राज्यस्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार को मांगे आवेदन!
  • दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार
  • विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिये जाने वाले पुरस्कार हेतु करें आवेदन

कुशीनगर | जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुनहरी लाल ने आमजन को अवगत कराया है कि प्रत्येक वर्ष की भाॅति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में “विश्व विकलांग दिवस” 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाना है। निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पुरस्कार हेतु आवेदन प्राप्ति की तिथि 15.07.2021 निर्धारित कर दी गयी है।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु निम्नानुसार निर्धारित श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता हैः-

1- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
2- दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकोंकोराज्य स्तरीय पुरस्कार।
3- दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत् सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
4- प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
5- दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
6- दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
7- दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
8- सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
9- सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
10- दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
11- सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
12- दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत् अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

उन्होंने बताया कि निर्धारित श्रेणी के पुरस्कार से सम्बन्धितसम्बन्धित अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों को कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, रविन्द्र नगर, पडरौना जनपद-कुशीनगर में दिनांक 15 जुलाई,2021 की सायं 4ः00 बजे तक प्राप्त कराये जा सकेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking