News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: व्यक्ति ने कांस्टेबल के गर्दन पर किया धारदार हथियार से वार,आरोपी गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 28, 2022  |  6:08 PM

1,383 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: व्यक्ति ने कांस्टेबल के गर्दन पर किया धारदार हथियार से वार,आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी मानसिक रूप अस्वस्थ हो रहा प्रतीत
  • आरोपी हमलावर की पहचान रजनू पुत्र जैसू उम्र 30 वर्ष गांव धर्मदासपुर जिला सुल्तानपुर के रुप मे हुई है

संजय पाण्डेय/राज पाठक

कुशीनगर । शनिवार को कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से कांस्टेबल मासूम अली पर हमला कर दिया,कांस्टेबल मासूम अली पर आरोपी ने धारदार हथियार से कई वार कर दिया वहीं जब दूसरा सिपाही बचाने आया तो आरोपी ने उसके हाथ पर वार कर दिया जिससे सिपाही का हाथ कट गया।जबकि सिपाही मासूम अली की हालत गंभीर बताई जा रही है।आरोपी हमलावर की पहचान रजनू पुत्र जैसू उम्र 30 वर्ष गांव धर्मदासपुर जिला सुल्तानपुर के रुप मे हुई है।।

जानकारी के अनुसार सिपाही मासूम अली पुलिस लाइन कुशीनगर में कार्यरत है जो रविवार को सीओ खड्‌डा के पास बयान दर्ज कराने के लिए आया था।खड्‌डा तहसील में निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें मजदूर काम कर रहे हैं,बताया जा रहा है कि एक मजदूर खरबूजे की रेहड़ी के पास खड़ा था सिपाही ने उससे रास्ते से हटने के लिए कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई।तभी आरोपी ने धारदार हथियार से सिपाही के गर्दन पर वार कर दिया जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दूसरा सिपाही प्रेम नारायण वर्मा ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने हथियार से सिपाही का हाथ काट दिया। दोनों सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मासूम अली की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे सिपाही का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में चल रहा है।मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया,आरोपी हमलावर रजनू पुत्र जैसू उम्र 30 वर्ष गांव धर्मदासपुर जिला सुल्तानपुर का निवासी है। खड्डा तहसील के निर्माण कार्य में आरोपी हमलावर डेढ़ महीने से मजदूरी कर कर रहा था।जानकारी अनुसार वह सुभाष चौक स्थित खरबूजा की दुकान पर खड़ा था इसी बीच पुलिस लाइन से खड्डा सीओ के यहां बयान दर्ज कराने आये सिपाही और मजदूर मे कहासुनी हो गई।

क्या कहते है एसपी: वहीं मामले में एसपी ने बताया कि सिपाही मासूम अली खड्‌डा में सीओ के पास बयान दर्ज कराने जा रहे थे, रास्ते में यह घटना हो गई। सिपाही मासूम अली को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सिपाही प्रेम नारायण को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। रजनू को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। रजनू मंदबुद्धि जैसा प्रतीत हो रहा है,मामले की जांच चल रही है।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking