News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शातिर साइबर अपराधी गैंग का पर्दाफाश,पाँच गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 13, 2020  |  10:04 AM

2,708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शातिर साइबर अपराधी गैंग का पर्दाफाश,पाँच गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • शातिर साइबर अपराधी गैंग का पर्दाफाश,पाँच गिरफ्तार
  • फर्जी ग्राहक सेवा केन्द्र चलाकर नकली आधार कार्ड,सिम कार्ड, नकली थम्ब इम्प्रेशन बनाकर खाता धारकों के खाते से करते थे ठगी
  • साइबर सेल औऱ तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कामयाबी

जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश कायम करने के लिये चलाये जा रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व के क्रम में कल दिनांक 12 सितम्बर को थाना तुर्कपट्टी व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधियो की एक गैंग के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुये एक बड़ी खुलाशा किया गया है। जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी स्थान भेलया शिवमन्दिर संस्कृत पाठशाला के पास से अभियुक्तगणों राहुल धवन पुत्र देवेन्द्र जायसवाल साकिन वार्ड़ नं0 एक खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, विशाल जायसवाल पुत्र भीम जायसवाल साकिन खड्डा चीनी मिल ( हनुमान मन्दिर के पास) थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, पवन कुशवाहा पुत्र स्व0 गनेश कुशवाहा साकिन अहिरौली कुसमी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, मो0 शादकीन पुत्र सिराजुद्दीन साकिन पिपरापुर वार्ड़ नं0 62 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर रमेश निषाद पुत्र श्रीनरायन साकिन बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से एक अदद लैपटाँप मय प्रिन्टर, माऊस, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, लैपटाँप चार्जर, कीबोर्ड, आठ अदद मोबाइल, आधार कार्ड़ मूल पाँच अदद और छाया प्रति पन्द्रहअदद, आधार कार्ड़ प्रिन्ट करने का पेपर 94 पीस NOVO कम्पनी 130GSM, 06 अदद ATM कार्ड व अभियुक्तगणों की जामातलाशी से उनके पास से दो अदद पेनड्राईव व एक अदद USB कनेक्टर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तुर्कपट्टी पर मु0अ0सं0 327/20 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 67 IT ACT गिरफ्तार करअग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

जानते है!अपराध करने का इनका तरीका

केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गांवों में घूमकर ग्रामीणों से उनका फोटो,आधार कार्ड,बैंक खाता का विवरण आदि डिटेल प्राप्त करते हैं और उसके आधार पर फर्जी आधार कार्ड फोटो व नाम पता बदलकर तैयार कर गलत नाम पते से सिम चालू करते हैं तथा इसी आधार पर फर्जी नाम पते से ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) का लाईसेंस हाशिल कर लेते हंऔ तथा खाताधारक का निशानी अंगुठा प्राप्त कर नकली थंम्ब तैयार करते हैं तथा आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AEPS) के माध्यम से खाताधारक के खाते से फर्जी तरीके से निकाल लेते हैं। अभियुक्त पवन कुशवाहा द्वारा फर्जी आधार कार्ड तैयार करने,राहुल धवन व विशाल द्वारा उसी फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी सिम चालू करने तथा मो0शादकीन व रमेश द्वारा फर्जी सिम,बैंक एकाउन्ट डिटेल, फर्जी आधार कार्ड को सहजनवां गोरखपुर के राजेश नामक व्यक्ति से फर्जी थम्ब तैयार कराकर फ्रांड करके खाता धारकों का पैसा निकाल लेते हैं।

इन्होंने दिलवाई कामयाबी

निरीक्षक अतुल्य कुमार पाण्डेय प्रभारी साइबर सेल जनपद कुशीनगर
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह थाना तुर्कपट्टी
उ0नि0 अशोक कुमार दुबे चौकी प्रभारी मधुरिया
का0 संजय कुमार यादव ,का0 उमेश कुमार का0 अनिल कुमार यादव साइबर सेल जनपद कुशीनगर का0 विजय चौधरी साइबर सेल का0 गौरव विश्वकर्मा साइबर सेल  का0 पंकज गिरि साइबर सेल म0का0 सुनीता साइबर सेल ,म0का0 सीमा साइबर सेल,म0का0 नेहा साइबर सेल ,म0का0 सोनम अग्रहरि साइबर सेल ,म0का0 शालिनी देवी – साइबर सेल ,म0का0 कविता यादव– साइबर सेल
म0का0 साधना गिरि– थाना तुर्कपट्टी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking