News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 16, 2021  |  7:19 PM

611 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
  • नोडल अधिकारी ने कोविड नियंत्रण हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कुशीनगर | विकास भवन में स्थापित आई0 सी0सी0सी0 में आज शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्री पनधारी यादव की अध्यक्षता में कोविड संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के साथ साथ संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डी पी आर ओ द्वारा जनपद में कोविड की स्थिति एवं किये जा रहे प्रयासों पर एक प्रस्तुतिकरण रिपोर्ट दी गयी। इसमें कोविड की स्थिति व संक्रमण से बचाव हेतु उठाये जा रहे विभिन्न कदमो की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।जैसे नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चलाये जा रहे सफाई, सेनेटायजेसन, व फॉगिंग का अभियान, निगरानी समिति की सक्रियता, रैपिड रेस्पॉन्स टीम द्वारा किया जा रहे कार्य, आशा/आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किया जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ साथ जिलाधिकारी श्री लिंगम ने भी नोडल अधिकारी महोदय को कोविड 19 की स्थिति तथा बचाव की दिशा में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए नोडल श्री पनधारी यादव ने निगरानी समितियों पर काफी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोविड बचाव में निगरानी समितियां काफी महत्वपूर्ण है। इनकी सक्रिय भूमिका की जरुरत है। जितनी तेजी से हम टेस्टिंग, सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य करेंगे कोविड संक्रमण की चुनौती से निपटने में सहायता मिलेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी कोविड कार्यो तथा अस्पतालों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ साथ जनपद में एम्बुलेंस की स्थिति, वेंटीलेटर, ऑक्सिजन, सी टी स्कैन, कोविड हेल्प डेस्क, आई0सी0सी0सी0 के हेल्प डेस्क के नम्बरों की स्थिति, शिकायतों का स्टेटस व उसके समाधान की प्रगति इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में उन्होंने शिकायत पुस्तिका का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर नोडल।अधिकारी , जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ए0 पी0 सिंह, प्रभारी अपर जिलाधिकारी श्री रामकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र गुप्ता समेत संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

आज की हॉट खबर- इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking