News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ सलेमगढ़ को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 7, 2021  |  5:29 PM

1,114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ सलेमगढ़ को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज/कुशीनगर। बिहार सीमा से लगे सलेमगढ़ बाजार में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य शोभा यात्रा से हुआ। कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज टोल प्लाजा सलेमगढ़ में सवार हुए जहां हजारों की संख्या में उपस्थिति भक्तजनों ने पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

सेवरही विकास खण्ड के सलेमगढ़ कस्वा स्थित शिव मंदिर के परिसर में 07 मार्च से 15 मार्च तक होने वाले श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज की शोभा यात्रा से हुई। हाइवे पर सलेमगढ़ में स्थित टोल प्लाजा से से शुरु हुआ शोभा यात्रा बसडीला बुजुर्ग, सलेमगढ़, मुकुंदपुर, तारयालक्षीराम, हफुआ चतुर्भुज, हफुआ बलिराम, रमायना, बिहार प्रान्त के बथनाकुट्टी, उत्तर प्रदेश व बिहार के सीमा पर स्थित सिद्ध पीठ बाबा दोना शुक्ल के स्थान एवं सियरहा होते हुए शिव मंदिर सलेमगढ़ के परिसर कथा पंडाल में पहुँचा।शोभा यात्रा जिस भी गांव व चौराहे से गुजरी वहां सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों जय श्रीराम के जयघोष के साथ कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से देशबंधु कश्यप,पंकज गुप्ता, उग्रसेन राय,प्रमोद गुप्ता, संजय लाल श्रीवास्तव,एकबाली राय,पौहवारी मिश्र, समाज सेवी नारायण प्रसाद गुप्ता, श्री कृष्ण सीमेंट एजेन्सीज के राजू गुप्त,जयराम यादव, राजेश गुप्ता उर्फ झुना सहित पुलिस प्रशासन के बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक सिंह, दिवान सचिनद्र नाथ राय, कांस्टेबल देवेन्द्र गिरी, अवधेश यादव सहितआदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking