News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सादे समारोह में जिला मीडिया प्रभारी के आवास पर मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2021  |  5:48 PM

673 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सादे समारोह में जिला मीडिया प्रभारी के आवास पर मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

पडरौना/कुशीनगर | देशभर में फैली कोरोना महामारी के कारण अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की कुशीनगर इकाई द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती एक सादे समारोह में मनायी गयी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित सभी व्यक्तियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा इस कोरोना महामारी से देशवासियों की रक्षा करने की प्रार्थना की।

आज की हॉट खबर- इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों...

बताते चलें कि शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम की जयंती अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार दीक्षित के विस्तारित नगरपालिका क्षेत्र अहिरौली दीक्षित स्थित आवास पर कोरोना महामारी के कारण एक सादे समारोह में मनायी गयी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं तथा उन्होंने असुरों के अत्याचार को समाप्त करने के लिए शस्त्र उठाया ठीक उसी तरह हमारे आराध्य भगवान परशुराम जी भी भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं, उन्होंने भी उस वक्त के आतातायी शासक सहस्त्रबाहु का अंत कर उसके आतंक से समस्त समाज की रक्षा की तथा समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया। भगवान परशुराम ने सनातन धर्म की रक्षा हेतु अनेकों कार्य किये अतः हम सभी सनातनधर्मियों को अपने आराध्य देव भगवान परशुराम का पूजन करना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार दीक्षित, आनन्द मणि त्रिपाठी, घनश्याम दीक्षित, सुशील शर्मा तथा जिला महासचिव अजय मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सुधीर त्रिपाठी, एडवोकेट अशोक दीक्षित, सन्तोष दीक्षित, डॉक्टर रत्नेश मणि त्रिपाठी, आदर्श दीक्षित, अतुल पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking