News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीमावर्ती इलाकों में कच्ची के ठिकानों पर चला चाबुक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 29, 2021  |  6:47 PM

1,008 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीमावर्ती इलाकों में कच्ची के ठिकानों पर चला चाबुक
  • कुशीनगर में देसी,अंग्रेजी, मॉडल शॉप शराब की दुकानों पर चला चेकिंग अभियान

कुशीनगर । जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद कुशीनगर में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी के देखरेख में आबकारी विभाग के साथ दर्जनों शराब की दुकानों पर चलाया गया चेकिंग अभियान।
जिलाधिकारी व एसपी कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के सख्त निर्देश के बाद पुलिस बिभाग व राजस्व विभाग व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अलीगढ़ कांड को देखते हुए सभी शराब की दुकानों देसी दारु की दुकान, बियर शॉप, मॉडल शॉप, कही पर भी नकली शराब बेचे जाने या मिलावट की शिकायत आने पर निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी।
अधिकारी द्वय द्वारा देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान की जांच करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। स्पष्ट शब्दों में यह भी कहा गया है की अवैध तरीके से शराब निष्कर्षण व बिक्री नहीं होना चाहिए अगर कहीं भी अवैध शराब बिक्री होते हुए पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों से कहा कि सत्र 2021- 22 के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप अंग्रेजी व देशी शराब लाइसेंस धारक अपने-अपने दुकानों में स्टाक रखें अगर निर्धारित लक्ष्य के विपरीत स्टाक पाया जाता है तो उन लाइसेंस धारक दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

इस क्रम में उत्तरप्रदेश -बिहार सीमावर्ती थाना क्षेत्र में पुलिस का चाबुक तेज चला। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार के सभी सरकारी मदिरा के दुकानों पर सुबह -सुबह उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ए आर फारूकी,क्षेत्राधिकारी फूलचंद कनोजिया ने पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग किया,तो देरशाम चौकी प्रभारी बहादुरपुर दीपक कुमार सिंह ,चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल विजय सिंह, आरक्षी अवधेश यादव, भीम राव के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर कच्ची के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्र में लहन नष्ट किया। पुलिस की इस कार्यवाई से अबैध कारोबारियों में हड़कम्प मच चुका है।

बहरहाल पुलिस की सक्रियता ने अबैध कार्यो में लिप्त लोगो की कमर तोड़ने में काफी सफल देखी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद

कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…

तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking