News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुराजी बाबा महान व्यक्तित्व, साहस व धैर्य के प्रतिमूर्ति थे: बाल्टी बाबा

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 17, 2021  |  1:19 PM

1,705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुराजी बाबा महान व्यक्तित्व, साहस व धैर्य के प्रतिमूर्ति थे: बाल्टी बाबा

कुशीनगर। मंगलवार की शाम तमकुहीराज तहसील अंतर्गत पुरैना कटेया गांव स्थित सुराजी बाबा बाजार वन्दे मातरम व भारत माता की जय घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रवण पांडेय सुराजी बाबा के प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ।परिसर में मिट्टी के दीयों से भी जगमग हो उठा,कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम से शुरु हुआ।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुराजी बाबा महान व्यक्तित्व, साहस व धैर्य के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने देश के आजादी दिलाने के लिए पूरा जीवन वैरागी की तरह बिताया। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को संगठित कर अंग्रेजों से लोहा लेते रहें।आजादी के बाद भी उन्होंने परिवार के लिए नही बल्कि समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।कुशीनगर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुराजी बाबा महान व्यक्तित्व, साहस व धैर्य के प्रतिमूर्ति थे: बाल्टी बाबा

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। इन्हीं सेनानियों के जज्बे ने गुलामी से मुक्ति दिलाई और वर्तमान में हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा की सुराजी बाबा भी उन्हीं सेनानियों में थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों, देश के लिए जान देने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और उनके परिजनों का सम्मान करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के स्मारक पर दीप जलाए जा रहे हैं, और उनके परिजनों का सम्मान किया जा रहा है।

उप जिलधिकारी तमकुही राज ने कहा कि हमारा यह धर्म है कि जो देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसका सम्मान करें। ऐसा पुनीत अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि देश की जनता आजीवन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ऋण को चुका नही सकता हैं। उनका देश के प्रति सेवा, समर्पण,त्याग,बलिदान अक्षुण हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तो देवतुल्य हैं।
इस दौरान सुराजी बाबा की पौत्री सुभद्रा पांडेय को आयोजक मंडल द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुराजी बाबा के मूर्ति पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता विजय राय,जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय,मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय,संजय राय, विनोद सिंह राजपूत,ईओ तमकुही अम्बरीष सिंह, लल्लन सिंह,अमलेश तिवारी,अधिवक्ता विनोद सिंह पटेल, लल्लन सिंह पटेल, अजय शर्मा, अभय शाही, सुंदर लाल पटेल, सुधाकर पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि मनंजय तिवारी ने किया। सबके प्रति आभार भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने जताया। उन्होंने ऐसा आयोजन कराने वालों के प्रति साधुवाद दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking