कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मंगलवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा हाईवे ओवरब्रीज के पास से एक कन्टेनर वाहन HR38T0361 से तस्करी कर ले जाये जा रहे 27 गोवंश की बरामदगी की गयी तथा मौके से 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान चालक रिजवान पुत्र इकराम निवासी कस्बा लावड़ थाना इचौली जिला मेरठ,मो0 परवेज पुत्र रफीकुद्दीन मोहल्ला लखीपुरा थाना लोसाड़ी गेट जनपद मेरठ,सलमान पुत्र इरफान नि0 सरायदरिन थाना हयातनगर जनपद सम्भल के रूप में हुई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 396/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाले टीम में व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव उ0नि0 संजय कुमार सिंह ,उ0नि0 नरेन्द्र बहादुर सिंह ,उ0नि0(प्रशि0) आदित्य साहू,कां0 संजय गुप्ता,कां0 विरेन्द्र सिंह यादव,कां0 विशाल यादव,कां0 राजेश यादव,कां0 सुरेश कुशवाहा, हे0कां0 बृजेश सिंह पीआरवी 2535 जनपद कुशीनगर,हे0का0 हरेराम कुशावाह चालक पीआरवी 2535 जनपद कुशीनगर,कां0 अजीत सिंह,कां0 जानसन गौड़ शामिल रहे….
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…