News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 34 मण्डलों में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई, पढ़े खबर

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 24, 2022  |  5:17 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 34 मण्डलों में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई, पढ़े खबर

कुशीनगर । 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अभी से मिशन मोड में जुटी भाजपा नेतृत्व ने इसे लेकर अभी से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करनी शुरू कर दी है और बेहतर परिणाम लेने के लिए कार्य की योजना बना दी है। इसी योजना के तहत मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुनियोजित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी 34 मण्डलों में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा किया गया।

भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार टेकुआटार मण्डल में जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, कुशीनगर मण्डल में जिला मंत्री डॉ सीमा गुप्ता, कसया मण्डल में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय,कुबेर स्थान में जिला मंत्री बलिराम यादव,पडरौना नगर में जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह अंशु, पडरौना देहात में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, विशुनपुरा में जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,फाजिलनगर में जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,तुर्कपट्टी में जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, पटहेरवा में क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र मिश्र,चौरा में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय,नौरंगिया में मण्डल में जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, सेवरही में जिला मंत्री रामसागर कुशवाहा,अमवादीगर में जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह,सिसवां नाहर में जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव, हाटा देहात मण्डल में जिला मंत्री बाबू नन्दन सिंह, अहिरौली में जिला कोषाध्यक्ष नन्द किशोर नाथानी,मोतीचक में जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, लक्ष्मीगंज में जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता, रामकोला पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कप्तानगंज जिला मंत्री सुषमा शर्मा,बोदरवार में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह और मथौली मण्डल में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद द्वारा मण्डल पदाधिकारियों के साथ बैठक मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय किया गया ।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking