News Addaa WhatsApp Group

कोरोना काल मे खड्डा तहसील प्रशाशन सक्रिय

Sanjay Pandey

Reported By:

May 12, 2021  |  6:05 PM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना काल मे खड्डा तहसील प्रशाशन सक्रिय

खड्डा/कुशीनगर। कोविड़ महामारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील प्रशासन सक्रियता के साथ लगा हुआ है। बुधवार को तहसीलदार ने आरआरटी टीम के साथ बैठक कर सभी जरूरी निर्देश देते हुए गांवों में अधिक से अधिक कान्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

खड्डा तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी टीम के साथ तहसीलदार डा. एसके राय ने बैठक कर कोविड़ पाजिटिव ब्यक्तियों को होम आईसोलेट कराने, दवा कीट तत्काल उपलब्ध कराने व बुधवार को आए रिपोर्ट में 37 संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर जांच करने का निर्देश दिया। तहसीलदार डा. एस.के राय ने बताया कि ब्लाक स्तर पर तीन अलग अलग टीम गठित की गई है। प्रथम टीम में चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मी, दूसरी टीम में डा.अनन्या श्रीवास्तव व टीम तथा तीसरी आरआरटी टीम में डा.इन्दू व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया गया है जो गांव- गांव जाकर होम आइसोलेट लोगों को समयानुसार दवा व कीट उपलब्ध कराएगी। गुरुवार से एक और टीम लगाकर स्वास्थ्य कार्य में तेजी लाई जाएगी। तहसीलदार ने कहा है कि कार्य में उदासीनता व लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते पुत्र की मौत होने की जानकारी होते ही…

बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   
बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   

कुशीनगर । ब्लॉक संसाधन केंद्र मोतीचक के परिसर में  गुरुवार को उन सभी अध्यापकों…

हाइबे पर हो रहे अबैध वसुली के बिरुद्व मुख्यमंत्री को पत्र 
हाइबे पर हो रहे अबैध वसुली के बिरुद्व मुख्यमंत्री को पत्र 

कुशीनगर, गोरखपुर प्राइवेट बस ओनर्स बेल फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्राइबेट वसो से…

लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking