News Addaa WhatsApp Group

कोरोना के चलते CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2021  |  7:45 PM

1,275 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना के चलते CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला!

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई बैठक में फैसला लिया गया। बैठक में उन्हें तमाम राज्यों और हितधारकों से मिले सुझावों एवं व्यापक विचार विमर्श से निकल रहे विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, निर्मला सीतारमण मौजूद थे। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हुए।

23 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल मीटिंग के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि 12वीं बोर्ड परीक्षाओं पर एक जून को या इससे पहले अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भी कहा कि दो दिनों के भीतर 12वीं बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला ले लिया जाएगा। इसके अलावा राज्य भी शिक्षा मंत्रालय को परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अपने सुझाव भेज चुके हैं। यानी अब बस सीबीएसई और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के फैसले का इंतजार है।

संबंधित खबरें
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

Sanchar Sathi App क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान | पूरी जानकारी
Sanchar Sathi App क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान | पूरी जानकारी

भारत सरकार ने डिजिटल सुरक्षा और मोबाइल यूजर्स के हित में कई कदम उठाए…

दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम
दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुहा निवासी एक व्यक्ति की विदेश से शव आते…

कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान
कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। कर्नाटक के बीजापुर जिले में गत मंगलवार 31 दिसम्बर की आधी रात को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking