News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उपजिलाधिकारी द्वारा आधा दर्जन सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 1, 2021  |  9:26 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उपजिलाधिकारी द्वारा आधा दर्जन सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सहित शिक्षा का हाल जानने सोमवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा आधा दर्जन सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अध्यापकों की उपस्थिति सहित साफ- सफाई आदि सामान्य पाए गये।कोविड में लाकडाउन के बाद शुरुआती दौर में कक्षा 10 वीं से लेकर 12 वीं के बच्चों को कोरोनो प्रोटोकॉल के तहत विद्यालय खोलने की अनुमति प्रशासन ने पूर्व में दिया है। अब जूनियर स्कूलों के बाद कक्षा 1 से 5 तक के प्राईमरी विद्यालय भी खुल गए हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

खड्डा के उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने विकास खण्ड के सारंगछपरा सहित आधा दर्जन स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की उपस्थिति, विद्यालयों की साफ- सफाई की व्यवस्था और मिड डे मिल के अन्तर्गत पका पकाया भोजन सहित अध्यापकों की उपस्थिति आदि का जांच किया गया। एसडीएम ने इस दौरान क्लास रुम में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही बालकों से प्रश्न भी पुछा। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में सब कुछ सन्तोषजनक पाया गया। इस दौरान शिक्षक दीपक सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, धनन्जय सिंह, संजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking