News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने कोटेदारो के साथ किया बैठक!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 21, 2021  |  9:53 PM

1,391 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने कोटेदारो के साथ किया बैठक! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील परिसर के मीटिंग हाल में शुक्रवार को कोरोना वैक्शिनेशन को लेकर एसडीएम ने कोटेदारों संग बैठक की। बैठक में उपस्थित कोटेदारों को एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने गांव के लोगों को हर हाल में टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। जिन कोटेदारों का यहां टीकाकरण का प्रतिशत अच्छा होगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
एसडीएम अरविंद कुमार शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश एवम् क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविन्द्र सिंह के साथ कोटेदारों की बैठक में सर्वप्रथम राशन उठान के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लाकडाउन में कोई भी गरीब ब्यक्ति राशन से बंचित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी भी परिवार में राशन के अभाव में कोई सदस्य भूखा सोता है तो सम्वन्धित कोटेदार पर कार्रवाई की जाएगी। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए राशन को आने वाले लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए ही वितरण करें। साथ ही साथ 45 से ऊपर के लोगों को हर हाल में टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि गांव का यदि कोई गरीब जो राशन पाने से बंचित रह गया हो उससे फार्म भरवाकर ग्राम पंचायत के सचिव/बीडीओ से प्रमाणित करा आपूर्ति विभाग को जमा कर दें जिससे फीडिंग कराकर उन्हें राशन उपलब्ध कराया जा सके। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि जिस कोटेदार का टीकाकरण अभियान में बेहतर प्रर्दशन होगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कोटेदार प्रभात तिवारी, मनोज कुमार सुदामा जायसवाल, विजय कुशवाहा, जाकिरहुसैन, सुरेन्द्र यादव, प्रमिला राय, बाबूराम, अर्जुन प्रसाद, सत्यनारायन,धर्मेंद्र कुमार, केदार, संजय चौहान,फिरोज अख्तर, धर्मपाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking