News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने नगर पंचायत छितौनी के सरकारी जमीनों का किया निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 1, 2021  |  6:53 PM

1,075 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने नगर पंचायत छितौनी के सरकारी जमीनों का किया निरीक्षण
  • सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जादखल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – एसडीएम
  • नगरपंचायत में 50 हजार पौधे लगाकर ग्रीन सीटी बनाए जाने का होगा प्रयास

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के उपजिलाधिकारी मंगलवार को नवसृजित नगर पंचायत के ढांचागत विकास के लिए सरकारी जमीनों के चिन्हांकन के लिए राजस्व टीम गठित की है। सरकारी जमीनों पर अवैध रुप से काबिज लोगों को चेतावनी दी है कि वो जमीन खाली कर दें। एसडीएम ने बताया कि खाली पड़े जमीनों पर पौधरोपण कर इसे ग्रीन जोन बनाया जाएगा।
मंगलवार को एसडीएम अरविंद कुमार राजस्व टीम को लेकर छितौनी सहित सम्मिलित अन्य गांवों के सरकारी जमीनों के चिन्हांकन की कार्रवाई के बाद भी कब्जेधारियों द्वारा जमीनों पर काबिज होने से सख्त दिखे। उन्होने राजस्व टीम के बृजनारायण सिंह, विभव शर्मा, धीरज शुक्ला, अमन कौशिक, अभिमन्यु मणि, अजीत कुमार, करुणाकरण चौरसिया सहित अन्य राजस्वकर्मियों की टीम गठित कर अतिक्रमण को जल्द से जल्द मुक्त कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि ब्यवस्थित ढंग से खाली पड़े जमीनों पर 50 हजार पौधे लगाकर इसे ग्रीन जोन बनाया जाएगा। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का रुप देने के लिए सभी जरूरी आधारभूत विकास को प्राथमिकता में रखते हुए पर्यावरण, स्वच्छ पेयजल, सड़क, नाली, तालाब सहित नगर पंचायत के ढांचागत विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जाधारियों को चेताया कि वे शीघ्र कब्जादखल हटा लें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking