खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के 72 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सहित सदस्यों का शपथ ग्रहण सरकारी आदेशानुसार गांव में ही पंचायत भवन अथवा सरकारी विद्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बर्चुअल रुप से सम्पन्न हो गया।
खड्डा विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश व एडीओ पंचायत सीताराम ने विकास खण्ड के सभी 72 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व सदस्यों को विडिओ कांन्फ्रेसिंग के जरीए बर्चुअल रुप से शपथ ग्रहण कराया। शपथ लेने वालों में ग्राम प्रधान मठियां ममता यादव, सोहरौना इन्दू देवी, बहोरछपरा संग्राम स़िह यादव, फटकदौना श्रवण कुशवाहा, नरकूछपरा मुंसरीम अली, वरवारतनपुर संजय राव, एकडंगी राजकुमार साहनी, कुनेलीपट्टी सीमा यादव, मंशाछपरा दीपराज कुशवाहा सहित सभी ग्रामपंचायतों के ग्राम प्रधान व सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में सभी ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…