News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कोविड-19 के केन्द्रों का उपजिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, टारगेट पूरा नही करने वालो को कार्यवाही का निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 25, 2021  |  5:01 PM

872 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोविड-19 के केन्द्रों का उपजिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, टारगेट पूरा नही करने वालो को कार्यवाही का निर्देश WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। एसडीएम अरविन्द कुमार गुरुवार को खड्डा पीएचसी व छितौनी न्यू पीएचसी स्थित कोविड- 19 केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर 60 वर्ष उम्र तक के बुर्जुगों को लगने वाले कोविड वैक्सीन की प्रगति रिर्पोट जाना। आशा वर्कर को एसडीएम ने प्रत्येक 10 बुर्जुगों को अस्पताल लाकर टीका लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं टारगेट पूरा नहीं करने वाले आशाकर्मियों का एसडीएम ने वेतन रोकने सहित कार्यवाही के लिए एमवाईसी को निर्देशित किया। एसडीएम अरविन्द कुमार, इंस्पेक्टर आरके यादव, हनुमानगंज इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र राय के साथ गुरुवार को खड्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। उन्होंने डा. प्रभु कुमार से टीका लगने की प्रगति रिर्पोट जानी। टीकाकरण अपेक्षा से कम पाया गया तो उन्होंने आशाकर्मचारियों से गांव- गांव जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर करीब दस बुर्जुगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद एसडीएम टीम के साथ छितौनी न्यू पीएचसी का निरीक्षण कर टीकाकरण की प्रगति रिर्पोट जानी। इस दौरान मस्जिद व धर्मस्थल पर लगे लाउडस्पीकर से 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगवाने के लिए अपील करते हुए जागरूक किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking