News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चौकीदार गांवों के सुरक्षा प्रहरी, निभाएं जिम्मेदारी : सीओ

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 4, 2021  |  4:43 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चौकीदार गांवों के सुरक्षा प्रहरी, निभाएं जिम्मेदारी : सीओ

खड्डा/कुशीनगर। गांव में असमाजिक तत्वों पर बराबर नजर रखते हुए गांवों में होने वाली घटना या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। यह बातें रविवार को सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने कही। वह हनुमानगंज थाने में आयोजित चौकीदारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। तहसीलदार डा. एस.के राय ने कहा कि गांवों में जहां पर भी कच्ची शराब बन या बिक रही हो या शरारती तत्वों की जानकारी मिले, इसकी सूचना पुलिस के साथ ही साथ प्रशासन को दें। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग के अभिन्न अंग हैं। गांवों में शस्त्रधारियों की सूचना का विवरण पूछ कर व थाने में दर्ज सूची का आदान प्रदान किया गया। कहा कि गांव की हर गतिविधियों की जानकारी रखें और इसकी सूचना समय से थाने को दें। बैठक में एस आई कैलाश यादव, रोहित यादव, चौकीदार राजपति देवी, बुद्धू, मुकेश, रामबचन, मोहन, दुर्योधन, मोतीलाल, शंकर आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती

हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…

सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव
सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव

हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking