खड्डा/ कुशीनगर। स्थानीय उपनगर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को एक कार्यक्रम के बीच विद्यालय के 1250 छात्र-छात्राओं ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु पाकेट मनी से बचाकर इकठ्ठा किये गये पैसे का समर्पण राशि जमा किया।
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के क्रम में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में एक कार्यक्रम के बीच विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जेब खर्च से बचाकर यथासंभव निधि समर्पित किया। विद्यालय के प्राचार्य केदार प्रसाद गुप्त ने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के आचार्य हरिनारायण तिवारी, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, अरूण उपाध्याय, यशपाल सिंह, नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…