News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: डीएम के निर्देश पर भैंसहां गांव के एक ब्यक्ति पर दर्ज हुआ केस

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 16, 2021  |  8:13 PM

1,248 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डीएम के निर्देश पर भैंसहां गांव के एक ब्यक्ति पर दर्ज हुआ केस WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। पट्टा दिलाने के नाम पर चंदा वसूली करने और बार-बार गांव के लोगों को उकसाकर तहसील पर हंगामा कराने, सरकारी कामकाज में खलल डालने के मामले में डीएम के आदेश पर हलका लेखपाल की तहरीर पर खड्डा पुलिस ने एक व्यक्ति के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

तहसील दिवस के मौके पर भैंसहा गांव निवासी दिलीप तिवारी पुत्र वीरेंद्र ने पहुंचकर डीएम व एसपी के समक्ष बालगोविंद छपरा की जमीनों के बावत उटपटांग मांग करने लगा। यह देख डीएम ने इसके विषय में जानकारी ली। इसके बाद हल्का लेखपाल ने उन्हें बताया कि गांव के लोगों को पट्टा दिलाने के नाम पर चंदा वसूली करता है। गोल बनाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। इतना सुनकर डीएम व एसपी ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। खड्डा पुलिस ने दिलीप तिवारी के विरूद्ध धारा 3/5 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दिया है।
इस सम्बन्ध में खड्डा के इंस्पेक्टर आरके यादव ने कहा कि दिलीप तिवारी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking