News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तहसीलदार ने किया रामपुरगोनहा के कोविड वैक्शिनेशन सेंटर का निरीक्षण, लोगों को किया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

May 27, 2021  |  6:02 PM

1,348 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहसीलदार ने किया रामपुरगोनहा के कोविड वैक्शिनेशन सेंटर का निरीक्षण, लोगों को किया जागरूक
  • कोविड-19 के समूल खात्मे के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प
  • गांव के लोग करें सहयोग व अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराएं- तहसीलदार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील प्रशासन स्वास्थ्य विभाग को साथ लेकर गांव- गांव कोविड वैक्शिनेशन में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने व महामारी से नागरिकों को सुरक्षित करने के कवायद में जुटा हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार की अगुवाई में नायब तहसीलदार व प्रभारी चिकित्साधिकारी ने रामपुर गोनहा के प्राथमिक विद्यालय में बने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इस केन्द्र 32 लोगों को कोविशिल्ड टीके लगाए गये।
तहसीलदार खड्डा डा. एस.के राय ने नायब तहसीलदार रवि यादव व एम.वाई. सी. डा. प्रभु को साथ लेकर विशेष टीकाकरण जागरूकता अभियान के क्रम में रामपुर गोनहा के प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण कार्य कर रही टीम का निरीक्षण किया। गांव के लोगों को समझाते हुए तहसीलदार डा. एस.के राय ने कहा कि कोरोना संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए सुदूर गांव- गांव अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है। इसी वजह से आर आर टी टीम द्वारा युद्ध स्तर पर जांच व गांव- गांव कैम्प लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने गांव के प्रधान व प्रबुद्ध लोगों को जोड़ते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की।
नायब तहसीलदार रवि यादव ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न देकर सभी नागरिकों को टीकाकरण करा लेनी चाहिए जिससे इस भयानक बिमारी से आमजन को मुक्ति मिल सके। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अमरेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया सहित स्वास्थ्य टीम से एएनएम पूनम पटेल, दीपू, सीएचओ आकाश, सागर आशा प्रेमलता, सुमन, गुंजनलता, वंदना, संगीता सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking