News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: नारायणी नदी पर पक्के पुल निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 1, 2021  |  8:26 PM

1,384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नारायणी नदी पर पक्के पुल निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर।खड्डा विकास खण्ड के भैंसहां के समीप नारायणी नदी पर पक्के पुल निर्माण के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की पहल पर भैंसहां घाट के समीप पीपा पुल का निर्माण कराया गया है जिससे नदी पार के दर्जनों गांवों के लिए आवागमन में सुगमता रहती है लेकिन बरसात के दिनों में पीपा पुल हट जाने के बाद रेतावासियों को 45 किमी. दूरी तय कर बिहार के रास्ते तहसील मुख्यालय खड्डा आना जाना पड़ता है। पीपा पुल के उद्घाटन अवसर पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी सहित स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य से नदी पर पक्के पुल निर्माण की मांग की थी जिसके क्रम में नदी के भौगोलिक स्वरूप के निरीक्षण करने सेतु निगम के अधिकारी श्रीधर यादव (सहायक अभियंता) व लाल साहब (जेई) ने नारायणी नदी के भैसहा ग्राम सभा के समीप ठोकर न. 4 पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शत्रुजीत शाही, भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking