News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विवाहिता को जान से मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

May 16, 2021  |  9:13 PM

944 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विवाहिता को जान से मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर।थानाक्षेत्र के कोप जंगल में बीती रात एक चार बच्चों की मां को गृहक्लेश के कारण हत्या कर उसके शव को जला दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के भाई ने अपनी बहन के घर वालों पर गला दबाकर मार डालने एवं उसके शव को रात के अंधेरे में ही जला देने का आरोप लगाते हुए तहरीर खड्डा पुलिस को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बताते चलें कि खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा कोपजंगल निवासी बिकाऊ पुत्र सत्यनारायण कुशवाहा की शादी 10 वर्ष पूर्व ग्राम सरपतहीं निवासी सुनीता के साथ हुई थी उसके 4 बच्चे भी हैं। सुनीता की सास के अनुसार उसकी बेटी घर पर उल्टी कर रही थी तो बच्चों ने तथा हमने पूछा कि कुछ खा तो नहीं ली हो तो उसने बताया कि नहीं, जब तबीयत बिगड़ी तो बिकाऊ और अनिल लेकर दवा कराने गए तभी से घर कोई नहीं आया है। इधर सुनीता के भाई ने गला दबाकर मार डालने और उसके शव को जला दिए जाने का आरोप लगा खड्डा पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने शव जलने के स्थान से हड्डियों को इकट्ठा कर पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरके यादव का कहना है कि तहरीर मिली हुई है। पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking