News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 29, 2021  |  3:46 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में बुधवार की देर रात शार्ट शर्किट से लगी आग से हार्डवेयर की दुकान सहित मकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड सहित ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में लाखों रुपए के जेवरात, हार्डवेयर के सामान सहित घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए।

आपके लिए और..- शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे...

बुधवार की देर रात मठियां गांव निवासी दिनेश गुप्ता बरामदे में सो रहे थे। परिवार के सभी लोग भी कमरे में ही सो रहे थे। घर में ही श्याम आयल एजेन्सी की दुकान में डीजल व हार्डवेयर की दुकान है। रात के लगभग 1 बजे दिनेश को कमरे से आग की लपट दिखाई दी तो शोर करते हुए परिवार के लोगों को घर से बाहर कराया। धीरे- धीरे आग से दुकान सहित घर में रखा नकदी, जेवर, कपड़ा सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग ने मकान के छत को भी क्रेक कर दिया। फायर विग्रेड की गाड़ी भी सूचना पर पहुंची तो ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में घर के बगल में संदीप गुप्ता की झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई। अग्निकांड में लाखों के क्षति का अंदाजा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking