खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा से पूर्व में बसपा के प्रत्याशी रहे विजय प्रताप कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ शनिवार को लखनऊ स्थित सपा के पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।
पकड़ियार बाजार गांव के निवासी विजय प्रताप 2003 मे बसपा के विधानसभा महासचिव के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। उसके बाद वर्ष 2005 मे जिला महासचिव बने। उसी वर्ष ग्राम प्रधान के पद पर भी काबिज हुये। वर्ष 2010 मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और सम्मानजनक मत से विजयी रहे। उन्होंने सक्रिय राजनीति की पारी की शुरुआत 2015 में बसपा से खड्डा विधानसभा प्रभारी के रूप में किया। बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर वर्ष 2017 मे खड्डा विधानसभा का चुनाव लड़े। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर समाजवादी पार्टी के खड्डा विधानसभा प्रभारी नन्हे खाँ व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा की विजय प्रताप के पार्टी मे आने से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा की अखिलेश यादव युवा और ऊर्जावान नेता हैं।जनहित के मुद्दों पर पार्टी द्वारा लगातार आवाज उठाये जाने से प्रभावित हो कर सपा का दामन थामा हैं। राजनीति में सक्रिय रहकर किसानों, नौजवानों और महिला सम्मान को लेकर पार्टी की लड़ाई को मजबूत करूंगा। यद्यपि इस ताजे राजनीतिक घटनाक्रम का असली मकसद तो आने वाला समय ही बताएगा। उनके पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से समर्थकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…