News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सहज केंद्र में चोरी, दुकानदार ने दिया थाना में तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 29, 2021  |  5:14 PM

1,396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सहज केंद्र में चोरी, दुकानदार ने दिया थाना में तहरीर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना- हीराछपरा में गुरुवार की रात एक सहज जन सेवा केन्द्र के दुकान के शटर का ताला तोड़ नकदी सहित दुकान में रखा सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकान स्वामी ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
खड्डा नगर पंचायत वार्ड नं.10 शिवाजीनगर निवासी फसीउल्लाह पुत्र स्व. हबीबुल्लाह के अनुसार उनका हीराछपरा बाजार के समीप प्रेम के मकान में किराए के दुकान में सहज जन सेवा केन्द्र सहित मोबाइल की दुकान संचालित होता है। गुरुवार को सांय 7 बजे वह दुकान बन्द कर घर आ गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान के अन्दर देखा तो इन्वर्टर, बैट्री, प्रिंटर, ब्लूटूथ, स्पीकर, इयरफोन, मोबाइल सहित लेन- देन के लिए रखा 47870 रूपए काउन्टर तोड़ चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। दुकान स्वामी ने शुक्रवार सुबह 112 पीआरवी पुलिस को सूचना देकर स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking