News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपालगंज का चर्चित शराब कांड डीजीपी ने इक्कीस पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त जानिये पूरा प्रकरण, पढ़े खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2020  |  3:57 PM

1,606 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज का चर्चित शराब कांड डीजीपी ने इक्कीस पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त जानिये पूरा प्रकरण, पढ़े खबर

गोपालगंज के चर्चित खजुर्बानी शराब कांड मामले में डीजीपी ने 21 पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

आपके लिए और..- प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन...

न्यूज अड्डा
गोपालगंज के चर्चित खजुर्बानी शराब कांड मामले में जांच के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने चार साल पहले हुई इस घटना में दोषी पाए गए 21 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जहरीली शराब से मौत के मामले में बिहार पुलिस ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के खजुर्बानी में वर्ष 16 अगस्त 2016 को जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की जान चली गई थी।

गौरतलब है की बिहार में शराबबंदी के बाद यह जहरीली शराब से हुई मौत का पहला मामला था। सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया था। घटना के तुरंत बाद ही टाउन थाना के सभी पुलिस अफसर और जवान पर कार्रवाई की गई थी। उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर गई। एसपी, डीआईजी और आईजी के बाद इस मामले की फाइल डीजीपी के पास पहुंची। मामले की गंभीरता और पुलिसकर्मियों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही को देखते हुए डीजीपी ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी उस वक्त टाउन थाना में तैनात थे।

सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में टाउन थाना क्षेत्र के खजुर्बानी में जहरीली शराब पीने की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को पुलिस मुख्यालय ने काफी गंभीरता से लिया था। इसकी जांच भी चल रही थी। जांच के क्रम में 21 पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाए गए। यही कारण है कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। इनमें कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी और जवान हैं जो फिलहाल दूसरे जिले में पदस्थापित हैं। इनमें 3 दारोगा, 5 जमादार और 13 सिपाही शामिल हैं। ये विभन्न जिलों में तैनात हैं। बिहार के सभी जिले के एसपी को इसकी सूचना दे दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking