News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर:रामायण की सीता ने गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 6, 2020  |  4:57 AM

1,854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर:रामायण की सीता ने गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन

*गोरखपुर*

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

  • *रामायण’ की ‘सीता’ ने गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन*
  • *बहुत अच्‍छा काम कर रहे हैं सीएम योगी-दीपिका*

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर दीपिका ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।
शुक्रवार को दीपिका, मुम्बई से गोरखपुर पहुंचीं थीं। वह सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं।  भाजपा महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री चित्रा देवी ने एयरपोर्ट पर उनका  स्वागत किया। उनके साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

*कार्यक्रम में दीपिका चिखलिया ने चित्रा देवी को सम्मानित भी किया था।* शनिवार को अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर देखने की इच्छा व्यक्त की। चित्रा देवी के साथ वह गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचीं और बाबा गोरक्षनाथ का दर्शन किया।दीपिका ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राम मंदिर निर्माण आंदोलन में महंत अवेद्यनाथ की अविस्मरणीय भूमिका को याद किया।
इस चर्चा के दौरान गोरक्षनाथ मंदिर की भूमिका के प्रति अभिभूत दिखीं। मंदिर परिसर में घूमने और दर्शनीय स्थानों को देखने के बाद उन्होंने द्वारिका तिवारी से मुलाकात की। मंदिर की तरफ से प्रसाद और मंदिर के कैलेंडर और डायरी वीरेंद्र सिंह ने सौंपी। यहां दीपिका का स्वागत भी किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से दुर्गेश बजाज, शिवा, मोनू, शीतल प्रसाद, पन्नेलाल पासवान, गायत्री आनंद, इंदु आदि मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking