कुशीनगर । जिला कारागार देवरिया में बंद कैदी के नाम पर मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो के मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी भरकर सरकारी धन का गबन किया गया है। इसका आरोप विकासखंड तमकुही राज के ग्राम पंचायत बभनौली की तत्कालीन प्रधान सुरसती देवी, तत्कालीन सचिव सुनील कुमार सिंह और टीए रविन्द्र नाथ मिश्रा पर लगा था, इस मामले में लोकपाल मनरेगा कुशीनगर के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई हैं।
मामले में बभनौली निवासी और वर्तमान में गोरखपुर रह रहे प्रदीप कुमार सिंह ने जन सूचना अधिकार नियम 2005 के तहत खंड विकास अधिकारी तमकुहीराज से सूचना मांगा था कि प्रद्युम्न का नाम फर्जी तरीके से मस्टर रोल में भरकर एक सप्ताह का मजदूरी निकाला गया, जबकि प्रद्युम्न पिछले पांच मई से नौ मई तक जिला कारागार देवरिया में बंद था। इस मामले को लोकपाल मनरेगा कुशीनगर ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद पटहेरवा पुलिस ने ग्राम प्रधान सुरसती देवी, सचिव सुनील सिंह और टीए रविन्द्र नाथ मिश्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगो मे हड़कम्प हैं।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई…
पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…