Monday, 30 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश, पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
May 24, 2020, 5:35 AM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अपडेट/कुशीनगर

👉घटना स्थल पर पहुचे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर,मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश

Advertisement

👉पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला

जनपद के थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोइलसवा बुजुर्ग के निवासी बनारसी पुत्र बन्धु मुसहर तथा रामप्रीत नट पुत्र बिहारी नट निवासी कलवाचक थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार, ये दोनों व्यक्ति मित्र थे तथा इनके द्वारा साथ ही बैठकर खाना खाया गया। किसी बात पर ताड़ी के नशें में विवाद पर लाठी, डंडे आदि से आपस में मारपीट किये जिससे बनारसी पुत्र बन्धु मुसहर की मृत्यु हो गयी एवं रामप्रीत नट गम्भीर रूप से घायल हो गये।
मृतक बनारसी उपरोक्त के शव को पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम आदि की विधिक कार्यवाही की जा रही है, तथा घायल रामप्रीत नट का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi