News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज चौकी पुलिस के खिलाफ फूटा व्यपारियों का आक्रोश, एसएचओ तरयासुजान ने अपने सूझ -बूझ से व्यपारियों को कराया शान्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2021  |  4:56 PM

817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज चौकी पुलिस के खिलाफ फूटा व्यपारियों का आक्रोश, एसएचओ तरयासुजान ने अपने सूझ -बूझ से व्यपारियों को कराया शान्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। परिवारिक विवाद में एक प्रमुख व्यवसायी को अपशब्द कहते हुए चौकी के अंदर बैठाने और असलहे के साथ जेल भेजे जाने की खबर मिलते ही कस्बे के सौकड़ो व्यपारी पुलिस चौकी पहुँच पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूचना पर पहुँचे एसएचओ तरयासुजान ने सभी को समझाकर शान्त कराया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

सनद हो कि तमकुहीराज पुलिस चौकी के बगल के प्रमुख व्यवसायी संतोष गुप्ता को तमकुहीराज चौकी प्रभारी परिवारिक विवाद को लेकर पुलिस चौकी बुला पहले जमकर गालियां दी, फिर चौकी के अंदर बैठाते हुए असलहे के साथ जेल भेजनी की धमकी देने लगे। यह बात जैसे ही बाजार तक पहुँची सैकड़ो व्यवसायियों का हुजूम पुलिस चौकी तमकुहीराज पहुँच गया। व्यपारी तमकुहीराज पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस द्वारा अवैध वसूली की कई दस्तान सुनाने लगे, जिसे सुन सभी ढंग रह गये। इसी बीच अपने आवास गये चौकी प्रभारी भी पुलिस चौकी पहुँचे, उनके पहुँचते ही व्यपारियों ने तमाम आरोपों की बौछार करते हुए उनके क्रिया कलाप की कहानी उन्ही को सुनाने लगें।
व्यपारियों एक पुलिस चौकी प्रभारी के बीच शुरू हुए विवाद की सूचना मिलते ही एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी तत्काल पुलिस चौकी तमकुहीराज पहुँचे। उन्होंने पहले व्यपारियों को शांत कराया, फिर उनकी बात सुनी और उन्हें सुरक्षा व न्याय का भरोसा दिलाते हुए छठ पर्व मनाने को अपने घरों को जाने और छठ बाद उक्त मामले का शांति पूर्वक समाधान कराने का भरोसा दिया। जिसके बाद व्यपारी शांति के साथ अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को वापस आ गये। और पुलिस ने राहत महसूस किया।

पुलिस चौकी प्रभारी के क्रिया कलाप से दुःखी है जनता

तमकुहीराज पुलिस चौकी के प्रभारी राज कुमार बरवार के क्रिया कलाप से व्यपारी ही नही अपितु क्षेत्र की जनता भी काफी दुःखी है।
व्यपारियों के साथ पुलिस चौकी पहुँची जनता ने भी चौकी प्रभारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपसी विवाद जिसे डॉट डपट कर समझाया जा सकता है, उस मामले में भी चौकी प्रभारी पचास हजार की घुस की मांग करते है। इस बात का दावा करने वाले व्यपारी अपने पास वीडियो होने का भी दावा कर रहे थे, लेकिन किसी ने दिखाया नहीं। दूसरी ओर आम आदमी चौकी प्रभारी पर आरोप लगाने से पीछे नही रहें।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने कहा

इस प्रकरण में जब पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की किसी आमजन के साथ बदसूलकी बर्दास्त नही किया जाएगी, मामले की जांच करा कर उचित कार्यवाही होगी।

बहरहाल जो भी हो,अगर लोगो के साथ आमजनो के बातो पर भरोसा करे,तो चौकी प्रभारी तमकुहीराज को सुर्खियों में रहने से अपना नाता है। इनकी कारगुजारियों की चर्चाएं सरेआम अब धीरे -धीरे होने लगी है। चौकी प्रभारी के पक्ष जानने के लिये उनके नम्बर पर लगतार प्रयास किया गया, लेकिन बात नही हो पाई। यहाँ बता देना लाजमी है, की इनसे किसी भी घटना की सूचना लेना,टेडी खीर है!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking