कुशीनगर । जनपद में नवसिर्जित उन्नीसवीं थाना तमकुहीराज का शुक्रवार को उद्घाटन होने की तिथि की घोषणा बीती देर रात्रि की गई थी। लेकिन तैयारियों में कुछ विलम्ब होने के कारण शुक्रवार के दिन होने वाला कार्यक्रम को अगले सूचना तक टाल दिया गया है। शीघ ही नए तिथि की घोषणा कर दिया जाएगा।
बताते चले की गुरुवार को देर शाम पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने नवीन थाना तमकुहीराज पर प्रभारी निरीक्षक के साथ 43 अन्य पुलिस कर्मियों को पोस्टिंग नवीन थाना के लिये कर दिया है। थाना को पुराने सीओ ऑफिस में ब्यवस्थित करने का काम तीन दिनों से युद्ध स्तर पर कराया जा रहा था। सभी कार्य ब्यवस्थित होने के अनुमान से शुक्रवार को उद्घाटन होना सुनिश्चित था। लेकिन नवीन थाना होने के कारण भवन,आफिस,अभिलेखों को को सुसज्जित ब्यवस्थित करने में अभी दो -तीन दिन का समय चाहिये था। इस लिये शुक्रवार का होने वाला कार्यक्रम को अगले सूचना तक स्थगति कर दिया गया है।
इस बिषय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने इस संवाददाता को बताया की शीघ ही उद्घाटन की तिथि की घोषणा कर दिया जाएगा।
यहाँ बताना लाजमी होगा की नवीन थाना तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक आश्वनी कुमार राव तमकुहीराज पहुच कर क्षेत्र में शांति व विधिक ब्यवस्था में जुट गये है।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…