News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: शिक्षक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने पीट -पीट कर हत्यारे को भी मार डाला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 7, 2020  |  11:57 AM

2,661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: शिक्षक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने पीट -पीट कर हत्यारे को भी मार डाला
  • शिक्षक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने पीट -पीट कर हत्यारे को भी मार डाला
  • गोरखपुर का रहने वाला था क्षिक्षक का हत्यारा

कुशीनगर। सोमवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र रामपुर बंगरा में एक स्कूटी सवार युवक ने दिनदहाड़े घर में घुस कर एक शिक्षक ही की गोली मारकर हत्या कर दी आक्रोशित ग्रामीणों ने भी हत्यारे को लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

बताते चले थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर बगरा के निवासी सुधीर कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र कृष्ण देव प्रसाद सिंह उर्फ मोहर सिंह के घर नीली एक्टीवा नं0-UP 53 DA 1557 से आकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनें को उनकें बड़े भाई का मित्र बताकर चाय पीने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सुधीर कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी । घर वालों के शोर करनें पर इकट्ठा हुई भीड़ द्वारा घऱ को घेर लेने पर हमलावर घर की छत पर भाग गया। उसके हाथ में लोडेड पिस्टल होने कारण नीचे से भीड़ ने घेरा बन्दी करके पुलिस को 112 नं0 पर सूचना दी ,पुलिस के आने के बाद पुलिस ने पड़ोस के मकान की छत से उसे चेतावनी दी, किन्तु अभियुक्त के सामने न आने और फायर करने पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। पुलिस की फायरिंग पर उसने छत से भाग कर अपने को एक कमरे में बन्द करके अन्दर से लॉक कर लिया, मगर तब तक भीड़ ने दरवाजा तोड़ दिया और उसपर काबू पा लिया। भीड़ ने उसे कन्ट्रोल करने में पीटना शुरू कर दिया। पुलिस जब तक दूसरे मकान की छत से उतरकर और सारी भीड़ को हटाकर हमलावर के पास पहुँच उसे कब्जे में ले पाती तब तक वह मर चुका था। हमलावर की पहचान आर्यमन यादव पुत्र उमेश यादव सा0 नन्दा नगर दरगही जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है, जो इसके नम्बर से बात करने पर इसके भाई द्वारा बतायी गयी है। घटना के सम्बंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना स्थल पर सर्किल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, भारी सँख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी के एक टुकड़ी पहुचीं है। वही सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनोजिया, उप जिलाधिकारी ए आर फारुखी पहुँचे। तो दूसरे तरफ जनप्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र मिश्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एंव क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार , समाजवादी पार्टी के के बरिष्ठ नेता मधुश्याम राय ने भी घटना स्थल पर पहुँच आवश्यक जानकारियां ली। मौके पर पीएसी की एक टुकड़ी कैम्प कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking